ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news husband and wife consumed poisonous substance due to mutual dispute wife died husband s condition critical

Chandauli News: आपसी विवाद में पति-पत्नी में खाया जहरीला पदार्थ पत्नी की मौत पति की हालत गंभीर.

"अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है"

chandauli

4:46 PM, Dec 15, 2025

Share:

Chandauli News: आपसी विवाद में पति-पत्नी में खाया जहरीला पदार्थ पत्नी की मौत पति की हालत गंभीर.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बसनी गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया और दोनों ने अपने आप को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पत्नी की मौत हो गई वहीं पति की हालत गंभीर बताई जा रही।

Img

जानकारी के अनुसार बसनी गांव निवासी पति नशे का आदी बताया जा रहा है। शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, इसके बाद दोनों जहरीला पदार्थ खा लिया।

Img

आरोप है कि विवाद के बाद पति ने शहद में ज़हर मिलाकर पत्नी को खिला दिया। इसके बाद उसने खुद भी वही ज़हरीला पदार्थ सेवन कर लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी, जिस पर परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

Img

अस्पताल में तैनात इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. चंद्रमणि सिंह के अनुसार महिला की हालत अत्यंत गंभीर थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पति की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

Img

सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.