Chandauli News: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, प्रेम विवाह का हुआ दुःखद अंत.
"पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और अन्य जरूरी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। वहीं बबली की असामयिक मौत से उसके मायके में मातम पसरा है और गांव में भी शोक की लहर है।"
chandauli
9:09 PM, Feb 18, 2026
Share:


पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पति
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। प्रेम विवाह के ढाई साल बाद आई इस दुखद घटना ने परिवार और गांव दोनों को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। मामले में विवाहिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुमेर मौर्य के पुत्र शनि कुमार ने करीब ढाई वर्ष पूर्व दशमी राम की पुत्री बबली से प्रेम विवाह किया था। मंगलवार सुबह अचानक बबली की मौत की खबर फैलते ही मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंच गए। परिजनों ने पति शनि कुमार पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका की मां निर्मला देवी ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया।
विज्ञापन
साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 85/80(2)/103(1)/103(1) बीएनएस, 3/4 डीपी एक्ट तथा 3(2)(वी) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
