Chandauli News: गुजारा भत्ता नहीं देने पर पति की जमीन कुर्क, 21 दिन बाद होगी नीलामी.
“परिवार न्यायालय के आदेश पर सकलडीहा तहसील प्रशासन ने गुजारा भत्ता न देने वाले पति की जमीन कुर्क कर दी। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं होने पर 21 दिन बाद जमीन की नीलामी की जाएगी।”
chandauli
8:37 PM, Jul 19, 2026
Share:


सेवखर कला गांव में तहसीलदार अनुराग सिंह मौके पर राजस्व टीम के साथ पहुंचकर भूमि का निरीक्षण करते
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा तहसील प्रशासन ने परिवार न्यायालय के आदेश के अनुपालन में धानापुर थाना क्षेत्र के निदिलपुर गांव निवासी अरविंद यादव की जमीन कुर्क कर दी। प्रशासन के अनुसार, पत्नी रेखा देवी को न्यायालय द्वारा निर्धारित गुजारा भत्ता नहीं दिए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने पर रेखा देवी ने परिवार न्यायालय में गुजारा भत्ता का वाद दायर किया था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने अरविंद यादव को एक लाख आठ हजार रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
आदेश का पालन न होने पर सकलडीहा तहसील प्रशासन ने जमीन कुर्क कर ली। प्रशासन ने बताया कि यदि 21 दिन के भीतर निर्धारित राशि का भुगतान नहीं किया गया तो कुर्क संपत्ति की नीलामी की जाएगी।
