मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news hut reduced to ashes due to massive fire loss worth rs 2 5 lakh family homeless

Chandauli News: भीषण आग से झोपड़ी राख, 2.5 लाख का नुकसान, परिवार बेघर.

"भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्य भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव आर्थिक व प्रशासनिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।"

chandauli

4:15 PM, May 3, 2026

Share:

Chandauli News: भीषण आग से झोपड़ी राख, 2.5 लाख का नुकसान, परिवार बेघर.
logo

आशियाना जलने से बेघर हुआ परिवार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। चकिया थाना क्षेत्र के भीषमपुर कादिरगंज गांव में शनिवार देर रात करीब 11 बजे अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने मनोज मौर्य की झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था।

Img

इस दर्दनाक घटना में झोपड़ी में रखा दैनिक उपयोग का सामान, कपड़े, खाने-पीने की सामग्री, बर्तन, नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर खत्म हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार आग से लगभग 2.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे उनका जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और राहत कार्य में सहयोग किया। वहीं भाजपा जिलाउपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्य भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव आर्थिक व प्रशासनिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Img

झोपड़ी जल जाने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने, खाने और पहनने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। फिलहाल परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और आवास की व्यवस्था की मांग की है, ताकि परिवार को इस संकट में सहारा मिल सके।#ChandauliNews #FireIncident #Chakia #UPNews #पूर्वांचल_भास्कर #PurvanchalBhaskar


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.