ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news illegal construction on reserved forest land demolished forest department files case

Chandauli News: आरक्षित वन भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त, वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा.

"वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि आरक्षित वन भूमि राष्ट्रीय संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या निर्माण पूरी तरह अवैध है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

5:15 PM, Jul 5, 2026

Share:

Chandauli News: आरक्षित वन भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त, वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा.
logo

अवैध निर्माण को गिराते वन कर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : लकी केसरी, नौगढ़, चंदौली.

चंदौली। नौगढ़ तहसील क्षेत्र में आरक्षित वन भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन पक्के पिलरों को ध्वस्त कर दिया। काशी वन्य जीव प्रभाग, रामनगर के अंतर्गत जयमोहनी रेंज की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वन अपराध का मुकदमा दर्ज कर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वन विभाग के अनुसार तेंदुआ भैसोड़ा-14 आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर टीम ने शनिवार को मौके का निरीक्षण किया। जांच में मझगांवा निवासी राजेश पुत्र बाबूलाल द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के आरक्षित वन भूमि पर पक्के पिलरों का निर्माण कराया जाना पाया गया। इसके बाद वन संरक्षण अधिनियम, 1980 एवं उत्तर प्रदेश वन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए निर्माण को तत्काल ध्वस्त करा दिया गया।

विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि आरक्षित वन भूमि राष्ट्रीय संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या निर्माण पूरी तरह अवैध है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जेसीबी उपलब्ध होने पर अवैध निर्माण में प्रयुक्त सरिया व अन्य सामग्री भी जब्त की जाएगी। वन विभाग ने लोगों से वन भूमि पर अतिक्रमण की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील करते हुए कहा कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.