मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news illegal encroachment removed from village community land near amrit sarovar administration used bulldozer

Chandauli News: अमृत सरोवर के पास ग्राम समाज की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर.

"चकिया तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

12:09 AM, Jun 18, 2026

Share:

Chandauli News: अमृत सरोवर के पास ग्राम समाज की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर.
logo

ग्राम समाज की भूमी से अवैध कब्जा हटाता जेसीबी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। इलिया कस्बा स्थित रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर के समीप ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बुलडोजर चलाकर हटवा दिया। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रकबा संख्या 519, 520 एवं 522 की भूमि को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे।

Img

जानकारी के अनुसार ग्राम समाज की उक्त भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा किया गया था। शिकायतों और जांच के बाद मामला न्यायालय पहुंचा, जहां से अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर की सहायता से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद भूमि का समतलीकरण भी कराया गया। राजस्व अधिकारियों ने पैमाइश एवं सीमांकन की प्रक्रिया पूरी कर भूमि को ग्राम समाज की संपत्ति के रूप में सुरक्षित कराया। अमृत सरोवर के आसपास से अतिक्रमण हटने पर स्थानीय लोगों ने राहत जताई और सार्वजनिक भूमि पर विकास कार्यों का मार्ग प्रशस्त होने की बात कही। 

विज्ञापन

Img

चकिया तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार मोहम्मद आरिफ, राजस्व निरीक्षक आलोक कुमार, लेखपाल अमित द्विवेदी, दिनेश कुमार, गोपाल जी, प्रदीप कुमार, प्रियंका सिंह, पूजा कुमारी तथा इलिया चौकी प्रभारी अरविंद यादव सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.