मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news illegal english liquor worth rs 1 68 crore recovered from a truck going to bihar on holi truck driver arrested

Chandauli News: होली पर बिहार जा रही ट्रक से 1.68 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार.

"पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे ने कहा कि त्योहारों के दौरान अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।"

chandauli

5:39 PM, Mar 3, 2026

Share:

Chandauli News: होली पर बिहार जा रही ट्रक से 1.68 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार.
logo

अलीनगर थाने में बरामद शराब पकड़े गए ट्रक चालक के साथ अलीनगर पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलीनगर थाना और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एनएच-19 स्थित सिन्घीताली पुल के पास एक ट्रक से 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की कुल मात्रा 9199.8 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.68 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

चेकिंग के दौरान ट्रक से भागने की कोशिश

सोमवार को पुलिस टीम गौधना चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम एनएच-19 के सिन्घीताली पुल पर पहुंची। वाराणसी की ओर से आ रहे एक ट्रक (RJ14GL7458) को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने वाहन को तेज गति से पुलिस की ओर बढ़ा दिया। पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए घेराबंदी कर ट्रक को कुछ दूरी पर पीछा कर रोक लिया। ट्रक चला रहे है चालक को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। चालक की पहचान मल्लाराम (32 वर्ष), निवासी बाड़मेर, राजस्थान के रूप में हुई।

आलू व भूसी की बोरियों के नीचे छिपी थी शराब

ट्रक की तलाशी लेने पर 30 बोरी आलू और 50 बोरी चावल की भूसी के नीचे शराब की पेटियां छिपी मिलीं। बरामद ब्रांडों में इम्पीरियल ब्लू, रॉयल चैलेंज, ऑल सीजन्स और मैकडॉवेल शामिल हैं। सभी पेटियों पर “For Sale in Punjab Only” अंकित था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पंजाब से सस्ते दाम पर खरीदकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने की योजना थी। होली के चलते बिहार में शराब की अधिक मांग और ऊंची कीमत मिलने की उम्मीद थी।

मुकदमा दर्ज कर अलीनगर पुलिस ने ट्रक किया सीज

अलीनगर थाने में धारा 109(1) बीएनएस व 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। आरोपी के पास से 1200 रुपये नकद व दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। इस संयुक्त अभियान में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव व सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.