मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news illegal english liquor worth rs 22 lakh recovered five smugglers arrested

Chandauli News: 22 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार.

"शराब चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया से लोड कर बिहार के हाजीपुर और मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। पकड़े जाने से बचने के लिए शराब को ‘पोटाश’ की आड़ में छिपाया गया था। फॉर्च्यूनर वाहन का इस्तेमाल ट्रक को रास्ता क्लियर कराने के लिए किया जा रहा था।"

chandauli

9:19 PM, May 8, 2026

Share:

Chandauli News: 22 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार.
logo

पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).

चंदौली। सैयदराजा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने करीब 22.50 लाख रुपये मूल्य की 2224.44 लीटर शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Img

पुलिस के अनुसार सैयदराजा पुलिस ने एनएच-19 स्थित जेठमलपुर तिराहा के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक सफेद फॉर्च्यूनर और उसके पीछे चल रहे आइसर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में ‘पोटाश’ लिखे 167 टीन डिब्बों के अंदर लकड़ी के बुरादे में छिपाकर शराब रखी गई थी। बरामद शराब में रॉयल चैलेंज और ऑल सीजन ब्रांड की बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने कुल 1438.56 लीटर रॉयल चैलेंज और 785.88 लीटर ऑल सीजन शराब बरामद की। पूछताछ में मुख्य आरोपी देवेन्द्र राठी और सुमित ने बताया कि शराब चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया से लोड कर बिहार के हाजीपुर और मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। पकड़े जाने से बचने के लिए शराब को ‘पोटाश’ की आड़ में छिपाया गया था। फॉर्च्यूनर वाहन का इस्तेमाल ट्रक को रास्ता क्लियर कराने के लिए किया जा रहा था।

विज्ञापन

Img

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आइसर ट्रक, फॉर्च्यूनर, छह मोबाइल फोन और 5030 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, स्वाट प्रभारी रामजनम यादव समेत पुलिस टीम के कई सदस्य शामिल रहे।#ChandauliNews #LiquorSmuggling #Saiyadraja #UPPolice #BreakingNews


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.