Chandauli News: गोवंश तस्करी में अवैध फंडिंग का खुलासा, पश्चिम बंगाल के दो आरोपी गिरफ्तार.
“कंदवा पुलिस ने गोवध के मामले में वांछित पश्चिम बंगाल के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ग्राहक सेवा केंद्रों के माध्यम से पूर्व में गिरफ्तार गोतस्करों के खातों में करीब 22 लाख रुपये का लेन-देन किया था।”
chandauli
9:31 PM, Sep 12, 2026
Share:


गिरफ्तार गोवंश तस्करी के आरोपी पुलिस टीम के साथ
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। कंदवा पुलिस ने गोवध और गोवंश तस्करी से जुड़े मुकदमे में वांछित पश्चिम बंगाल के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े थे और ग्राहक सेवा केंद्रों के माध्यम से गोवंश तस्करों को रकम भेजने का काम करते थे।
पुलिस के मुताबिक 17 अप्रैल 2026 को बकौड़ी चौराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कंदवा से ककरैत की ओर जा रही बोलेरो पिकअप को रोकने का प्रयास किया था। चालक ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की थी। घेराबंदी के बाद कमलेश बिंद और शैलेंद्र बिंद को गिरफ्तार किया गया था। पिकअप से क्रूरतापूर्वक बांधे गए पांच गोवंश बरामद हुए थे। मामले में कंदवा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 27/2026 दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और बैंकिंग लेन-देन की जांच में पश्चिम बंगाल के वीरभूम निवासी हसनुज्जमान उर्फ जूवेल और खेताबुल मौलिक उर्फ सिप्पन के नाम सामने आए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी वर्ष 2023 से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से गोवंश खरीदकर पश्चिम बंगाल में बेचने के कारोबार में शामिल थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गोवंश की बिक्री के बाद मिलने वाली रकम को नकद ले जाने के बजाय ग्राहक सेवा केंद्रों के माध्यम से अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाता था। जांच में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों में दोनों आरोपियों की ओर से करीब 22 लाख रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क के जरिए गोतस्करों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही थी और कमीशन के लालच में आरोपी इस अवैध कारोबार में शामिल थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में दर्ज संबंधित धाराओं के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसनुज्जमान उर्फ जूवेल पुत्र अब्दुल कादिर निवासी पैकर, थाना पैकर, जिला वीरभूम, पश्चिम बंगाल और खेताबुल मौलिक उर्फ सिप्पन पुत्र बसिरुद्दीन मौलिक निवासी पैकर, थाना पैकर, जिला वीरभूम, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। कार्रवाई थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।



