मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news illegal gas refilling busted 11 cylinders and equipment seized

Chandauli News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 11 सिलेंडर और उपकरण जब्त.

"आपूर्ति निरीक्षक मुगलसराय ममता सिंह ने कहा, कि आवश्यक अनुमति मिलने के बाद मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति रही।"

chandauli

6:29 PM, Mar 13, 2026

Share:

Chandauli News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 11 सिलेंडर और उपकरण जब्त.
logo

छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद आपूर्ति निरीक्षक और पुलिस टीम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली). 

चंदौली। पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के काली महाल इलाके में शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से संचालित गैस रिफिलिंग के एक ठिकाने पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से घरेलू और व्यावसायिक श्रेणी के कुल 11 गैस सिलेंडर के साथ रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। आशंका है कि यहां काफी समय से अवैध रूप से सिलेंडरों में गैस भरने का काम किया जा रहा था।

Img

सूचना के आधार पर सप्लाई इंस्पेक्टर ममता सिंह और कूड़ा बाजार चौकी प्रभारी विजय राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मकान के अंदर करीब 10 कमर्शियल सिलेंडर पाए गए, लेकिन उनके संबंध में कोई वैध कागजात नहीं दिखाए जा सके। पूछताछ में मकान की मालकिन सरिता यादव ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने यह मकान संतोष जायसवाल नाम के व्यक्ति को किराए पर दिया था। आरोप है कि वही इस स्थान पर सिलेंडर रखकर गैस रिफिलिंग का काम कराता था। छापेमारी की भनक लगते ही वह मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

Img

सप्लाई विभाग के अनुसार यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। बरामद सिलेंडर और अन्य उपकरणों को जब्त कर लिया गया है और संबंधित गैस एजेंसियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आवश्यक अनुमति मिलने के बाद मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ आगे भी सख्ती से अभियान चलाया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.