ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news illegal mining exposed in reserved forest area trailer laden with stones caught accused absconding

Chandauli News: आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन का खुलासा, पत्थर लदा ट्रेलर पकड़ा, आरोपी फरार.

“चंद्रप्रभा रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर वन विभाग और चकिया पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मौके से पत्थर लोड करने में इस्तेमाल ट्रेलर पकड़ा गया, जबकि टीम को देखते ही चालक और अन्य लोग फरार हो गए।”

chandauli

7:59 PM, Sep 6, 2026

Share:

Chandauli News: आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन का खुलासा, पत्थर लदा ट्रेलर पकड़ा, आरोपी फरार.
logo

चंद्रप्रभा रेंज के जंगल में पकड़ा गया अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रेलर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के चंद्रप्रभा रेंज में आरक्षित वन क्षेत्र से अवैध रूप से पत्थर निकालने का मामला सामने आया है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद वन विभाग और चकिया पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से खनन में इस्तेमाल एक ट्रेलर को कब्जे में लिया। टीम के पहुंचते ही चालक समेत अन्य लोग मौके से भाग निकले।

Img

जानकारी के अनुसार, अमरा बीट के चूरहरि वन ब्लॉक की पहाड़ी से पत्थर चौका का अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश दुबे के निर्देशन में उड़ाका दल, चंद्रप्रभा और चकिया रेंज के वनकर्मियों के साथ पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। संयुक्त टीम ने पहुंचकर घेराबंदी की तो एक ट्रेलर में खनन कर निकाला गया पत्थर लोड किया जा रहा था। टीम को देखते ही चालक और मौके पर मौजूद अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। वनकर्मियों ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर उसके विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

Img

वन विभाग की ओर से मामले में वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज किया गया है। फरार चालक और अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। विभाग का कहना है कि आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन और वन संपदा के दोहन पर पूरी तरह रोक है। चंद्रप्रभा रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश दुबे ने बताया कि वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.