मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news important meeting in collectorate on vindhya expressway mla claims not to forcibly take farmers land

Chandauli News : विंध्य एक्सप्रेस-वे पर कलेक्ट्रेट में अहम बैठक, किसानों की जमीन जबरन नहीं लेने का विधायक का दावा.

चंदौली में विंध्य एक्सप्रेस-वे लिंक परियोजना को लेकर कलेक्ट्रेट में अहम बैठक हुई। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने अधिकारियों के साथ किसानों की जमीन के अधिग्रहण पर चर्चा की। विधायक ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान और उचित मुआवजा सुनिश्चित करने के बाद ही भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।”

chandauli

8:21 PM, Aug 18, 2026

Share:

Chandauli News : विंध्य एक्सप्रेस-वे पर कलेक्ट्रेट में अहम बैठक, किसानों की जमीन जबरन नहीं लेने का विधायक का दावा.
logo

चंदौली कलेक्ट्रेट में विंध्य एक्सप्रेस-वे लिंक परियोजना को लेकर अधिकारियों से हुई वार्ता के बारे में किसानों को जानकारी देते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। विंध्य एक्सप्रेस-वे लिंक परियोजना को लेकर मंगलवार को चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में अहम बैठक हुई। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की।

Img

बैठक के बाद विधायक सुशील सिंह ने कहा कि किसानों की जमीन जबरन नहीं ली जाएगी। किसानों को उचित मूल्य मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो, इसके लिए अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से भी चर्चा की गई है। खासकर उन किसानों की चिंता को मुख्यमंत्री के सामने रखा गया है, जो जमीन जाने के बाद भूमिहीन होने की स्थिति में पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन

Img

सर्किल रेट को लेकर विधायक ने बताया कि कुछ गांवों में पहले रेट काफी कम थे, जिन्हें बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि करीब तीन महीने पहले सरकार ने ऐसे गांवों के सर्किल रेट में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की है। हालांकि, किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर अभी भी अधिकारियों के साथ बातचीत जारी है। विधायक ने कहा कि किसानों को परियोजना से राहत और बेहतर लाभ कैसे दिलाया जा सकता है, इस पर आगे भी बैठकें होंगी। किसानों की समस्याओं को दूर करने के बाद ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.