ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news in a family dispute a young man took a dreadful step committed suicide by hanging himself from the fan

Chandauli News: पारिवारिक विवाद में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पंखे से लटककर दे दी जान.

"मृतक के भाई ने बताया कि अरविंद की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व चंदौली में हुई थी, जिससे दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही पति और पत्नी में बनता नहीं था। शराब पीने का आदी होने के कारण आए दिन घर में विवाद होता रहता था। पत्नी लगभग दो महीने पहले घर छोड़कर मायके चली गई थी। तब से अरविंद परेशान रहता था"

chandauli

12:36 PM, Oct 21, 2025

Share:

Chandauli News: पारिवारिक विवाद में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पंखे से लटककर दे दी जान.
logo

रोते बिलखते परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ी बाबू, डीडीयू नगर. 

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुड़ा बाजार चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर दो हनुमान नगर निवासी 35 वर्षीय युवक ने गृह कलह से उबकर पंखे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Img

मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर निवासी अरविन्द उर्फ झगड़ु पत्नी से विवाद के बाद घर में अकेले ही रहता था। माता-पिता का भी देहान्त हो चुका था। नगर स्थित मछली मंडी में मेहनत-मजदूरी कर अपना जीविकोपार्जन चलाता था। रविवार की सुबह अपने घर में पंखे के सहारे डीस का तार से लटकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शरीर पूरी तरह से गल चुका था। देखने से प्रतीत हो रहा था कि मृतक ने लगभग एक सप्ताह पूर्व ही फांसी लगाई थी।

मृतक के भाई ने बताया कि अरविंद की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व चंदौली में हुई थी, जिससे दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही पति और पत्नी में बनता नहीं था। शराब पीने का आदी होने के कारण आए दिन घर में विवाद होता रहता था। पत्नी लगभग दो महीने पहले घर छोड़कर मायके चली गई थी। तब से अरविंद परेशान रहता था। देर रात तक नशा कर घर आता था। युवक दो-तीन दिनों तक दरवाजा बंद कर कमरे में रहता था। इस बार भी हम लोगों को लगा कि वह कमरे में ही सोया होगा।

Img

रविवार की सुबह उसके रूम से दुर्गन्ध और मखियाँ आने लगीं। तभी लोगों को शक हुआ। दरवाजे को धक्का देकर खोला गया। तब अरविन्द पंखे के सहारे लटका हुआ था। तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.