Chandauli News: मामूली विवाद में एक छात्र ने दूसरे छात्र की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी हिरासत में.
"सीओ सादर देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोचिंग में पढ़ाई के दौरान दो नाबालिक छात्रों मे विवाद हो गया। एक छात्रा ने दूसरे छात्र को चाकू से हमला कर दिया घायल को जिला अस्पताल में डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।"
chandauli
3:05 PM, Jun 12, 2026
Share:


पोस्टमार्टम हाउस पर रोते बिलखते मृतक छात्र के परिजन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : ओपी श्रीवास्तव, जिला मुख्यालय, चंदौली.
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में शुक्रवार को दो छात्रों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, फत्तेपुर पुर गांव निवासी सियाराम यादव का 17 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष यादव और प्रतापपुर गांव निवासी लवकुश यादव का 16 वर्षीय पुत्र बबलू यादव एक ही कोचिंग संस्थान में कक्षा 10 के छात्र थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को एक बार फिर दोनों छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान उत्कर्ष यादव ने बबलू यादव पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बबलू को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बबलू यादव के सीने में बाई तरफ चाकू आर पार हो गया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी छात्र उत्कर्ष यादव को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में सीओ सादर देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोचिंग में पढ़ाई के दौरान दो नाबालिक छात्रों मे विवाद हो गया। एक छात्रा ने दूसरे छात्र को चाकू से हमला कर दिया घायल को जिला अस्पताल में डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
