Chandauli News: मामूली विवाद में संदीप ने ईंट से कुचलकर कर दी रोहित की हत्या, पुलिस का सनसनीखेज खुलासा.
"पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मृतक के भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। स्कूटी पर बैठे व्यक्ति को हटाने को लेकर मृतक और आरोपी में विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने ईट से कुचलकर मृतक रोहित साहनी की हत्या कर दी"
chandauli
2:57 PM, Dec 2, 2025
Share:


मृतक को रोहित की फाइल फोटो, आरोपी संदीप यादव की फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में दो दिन पूर्व हुए रोहित साहनी हत्याकांड का मुग़लसराय पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी संदीप यादव को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 28 नवंबर की रात मढ़िया गांव में लॉन में आयोजित एक वैवाहिक समारोह के दौरान मढ़िया गांव निवासी आरोपी संदीप यादव और बहादुरपुर निवासी मछली व्यवसाई 30 वर्षीय रोहित साहनी के बीच स्कूटी हटाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर रोहित साहनी पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी। यही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संदीप ने मृतक रोहित को कुछ दूर तक घसीटा और ईट के ढेर के पास ले जाकर पुआल के नीचे छुपा दिया।
परिजन देर रात रोहित के घर न लौटने पर उसकी तलाश में जुटे थे। अगले दिन 29 नवंबर की सुबह गांव स्थित आम के बगीचे में ईंटों के ढेर के पास रोहित का शव मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई। बगीचे में काम करने गए मजदूरों ने खून के छींटे जमीन पर देखें और पुआल हटाया तो उसके नीचे रोहित का शव देखकर चीखने चिल्लाने लगे। देखते देखते मौके पर भारी भीड़ ग्रामीणों की इकट्ठा हो गई। काफी देर के बाद रोहित के शव कि पहचान हो पाई।
विज्ञापन
घटना के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुगलसराय कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इस बीच 1 दिसंबर की सुबह मृतक रोहित साहनी के आक्रोषित परिजन ग्रामीणों के साथ जलीलपुर पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस चौकी का घेराव करते हुए हत्या आरोपियों को तुरंत गिरफ्तारी की मांग की और न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान मृतक के भाई ने आरोपी संदीप यादव का नाम उजागर किया कि उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है।
मुगलसराय कोतवाली में रोहित साहनी हत्याकांड का खुलासा करते हुए को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मृतक के भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। स्कूटी पर बैठे व्यक्ति को हटाने को लेकर मृतक और आरोपी में विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने ईट से कुचलकर मृतक रोहित साहनी की हत्या कर दी। आरोपी संदीप यादव मढ़िया गांव का ही निवासी है। मुगलसराय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



