Chandauli News: मामूली विवाद में पति ने पत्नी की फावड़े से हत्या कर दी, आरोपी निकला हिस्ट्रीशीटर.
"सकलडीहा के बथावर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य ने पत्नी को फावड़े से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर हत्यारे पति की तलाश में जुट गई। आरोपी पति सकलडीहा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं"
chandauli
12:57 PM, Aug 19, 2025
Share:


आरोपी भगवान दास यादव, मृतका क्रीम कला देवी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव में मंगलवार को हुई घटना ने सबको हिला कर रख दिया। गांव में एक युवक ने किसी विवाद के चलते पत्नी की बेरहमी से फावड़े से हत्या कर दी। सुबह-सुबह हुई इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और कार्रवाई में जुट गई। हत्यारोपी भगवान दास बतावर गांव का क्षेत्र पंचायत सदस्य बताया जा रहा है। उसके खिलाफ सकलडीहा कोतवाली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में कई मामलों में जेल जा चुका है।
रोते बिलखते परिजन
बीडीसी मेंबर, सकलडीहा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है भगवान दास यादव
जानकारी के अनुसार, सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवान दास यादव अपराधी किस्म का युवक है। मंगलवार की सुबह पत्नी से मामूली विवाद होने पर नाराज़ भगवान दास यादव ने घर में रखे फावड़े से पत्नी पर प्रहार कर दिया। पत्नी का गला काटकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घर में मौजूद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सकलडीहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, मामले की जानकारी होते ही सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतका के बेटे से बात करती सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी
विज्ञापन
ससुराल की जमीन अपने नाम कराने के लिए पत्नी को करता था प्रताड़ित
घटना की सूचना मिलते ही मृतका की माता मौके पर पहुंचकर अपने दामाद पर आरोप लगाया कि मेरी जमीन लेने के लिए मेरे दामाद ने मेरी बेटी की हत्या की। मेरा कोई बेटा नहीं है, मेरी सिर्फ तीन बेटियां हैं। पति की पहले ही मौत हो चुकी है। मेरा दामाद जमीन के लिए मेरी बेटी को प्रताड़ित करता था और जबरदस्ती मेरी जमीन की रजिस्ट्री कराना चाहता था। मेरी बेटी ने इस बात का विरोध किया तो दामाद ने उसकी हत्या कर दी। मृतक के 10 वर्षीय पुत्र विराट और 6 वर्षीय पुत्री सृष्टि हैं।
स्नेहा तिवारी, सीओ सकलडीहा, चंदौली।
हत्यारोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस की तीन टीम
इस संबंध में सकलडीहा सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने बताया कि बथावर गांव में हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पति ने मामूली विवाद में अपनी ही पत्नी की फावड़े से हत्या कर दी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।



