ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news in a week of patching work on saidupur usri road gravels were uprooted je and contractor accused of corruption investigation ordered

Chandauli News: सैदूपुर-उसरी मार्ग पर पैचिंग कार्य के एक सप्ताह में उखड़ी गिट्टियां, जेई और ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप, जांच के आदेश.

"वहीं मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी"

chandauli

6:34 PM, Nov 11, 2025

Share:

Chandauli News: सैदूपुर-उसरी मार्ग पर पैचिंग कार्य के एक सप्ताह में उखड़ी गिट्टियां, जेई और ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप, जांच के आदेश.
logo

सैदपुर-उसरी मार्ग पर पैचिंग के एक सप्ताह में उखड़ने लगी गिट्टियां

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। शहाबगंज विकासखंड के सैदूपुर-उसरी मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा एक सप्ताह पहले कराए गए पैचिंग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। कार्य के एक सप्ताह के भीतर ही सड़क से गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। ग्रामीणों ने ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी के जेई पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पैचिंग का काम हो रहा था, वहीं दूसरी तरफ गिट्टियां उखड़कर बिखर रही थीं। उनका दावा है कि कार्य में लाखों रुपये का घोटाला हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बिना उचित साफ-सफाई के ही पैचिंग कराई गई। साथ ही मानक के अनुरूप अलकतरा और गिट्टी का उपयोग भी नहीं किया गया, जिससे सड़क एक सप्ताह भी टिक नहीं पाई।

ग्रामीण धनंजय, संजय, ननरु, विपिन और अजय ने बताया कि यदि पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों ने समय रहते मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की, तो वे धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गिट्टियां उखड़ने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। उनका आरोप है कि जेई और ठेकेदार एक ही काम को कई बार कराकर लूट-पाट कर रहे हैं। इस संबंध में जेई आलोक सिंह ने बताया कि एक बार पैचिंग का कार्य कराया गया था और ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर वही कार्य दोबारा कराया जा रहा है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.