ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news in family dispute uncle killed nephew disclosure of murder case due to cctv footage 04082025 q0VMwm

Chandauli News: पारिवारिक विवाद में चाचा ने ही भतीजे की कर दी हत्या, सीसीटीवी फुटेज से हुआ हत्याकांड का खुलासा. 

Chandauli News: पारिवारिक विवाद में चाचा ने ही भतीजे की कर दी हत्या, सीसीटीवी फुटेज से हुआ हत्याकांड का खुलासा. 

12:00 AM, May 17, 2025

Share:

Chandauli News: पारिवारिक विवाद में चाचा ने ही भतीजे की कर दी हत्या, सीसीटीवी फुटेज से हुआ हत्याकांड का खुलासा. 
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव के ग्राम प्रधान अरशद अंसारी का पौत्र मंजर का बीते चार मई को घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था। मंजर का शव चौदहवें दिन धानापुर चहनिया मार्ग पर रायपुर गांव के समीप एक कुएं से मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड के जवानो की मदद से कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मजंर हत्याकांड में पुलिस ने सनसनी खेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार मंजर के चाचा ने ही मेजर की हत्या को अंजाम दिया था। वहीं मंजर का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी होते ही घटना स्थल पर सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू भी पहुंचे और सीओ सकलडीहा से पूरे मामले की जानकारी ली।

आपको बता दें बीती चार मई रविवार की सुबह सकलडीहा कोतवाली नौरंगाबाद ग्राम प्रधान अरशद अली का पौत्र पांच वर्षीय मंजर अली घर के बाहर खेल रहा था। खेलने के दौरान अचानक मेजर घर के बहार से गायब हो गया। प्रधान अरशद अली द्वारा इसकी सूचना सकलडीहा कोतवाली को दी गई। पुलिस द्वारा खोजी कुत्ता का सहयोग लिया गया। जो घर में रखे बच्चे के चप्पल को सूंघ कर हेतमपुर कंपोजिट विद्यालय के पास तक गई। उसके बाद वहीं रुक गई।

विज्ञापन

पुलिस मंजर की तलाश में लगातार जुटी हुई थी। छानबीन के दौरान पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज मिली।  सीसीटीवी फुटेज से ही मजार के हत्याकांड का खुलासा हो पाया। सीओ सकलडीहा  रघुराज ने बताया कि जांच के दौरान मजार के गायब होने के बाद से ही उसके चाचा पर पुलिस को शक हो गया था। लेकिन कोई सबूत नहीं था। इस कारन पुलिस टीम लगातार सबुत इकट्ठा करने में लगी रही।

सीओ रघुराज ने बताया कि मंजर जब घर के बाहर खेल रहा था।  उस दौरान मंजर का चाचा उसके पास पंहुचा और उसको लेकर बाइक से धानापुर के रास्ते चोचकपुर घाट से होकर गंगा पार गाजीपुर तक गया।  फिर उसी रास्ते वापस आकर धानापुर के समीप धानापुर चहनिया  मुख्य मार्ग पर रायपुर के समीप एक कुएं में बच्चे को डाल दिया।

सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस अरमान को हिरासत में लिया और अरमान से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने मेजर हत्याकांड की पूरी कहानी बता डाली। आरोपी अरमान की निशानदेही पर सीओ सकलडीहा के साथ पुलिस टीम ने कुएं से मंजर के क्षत विक्षत शव को बरामद कर लिया। पुलिस की माने तो मंजर की हत्या का कारन पारिवारिक विवाद है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.