ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news in land dispute sticks and sticks were used between two parties half a dozen injured police engaged in investigation

Chandauli News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन घायल, पुलिस जांच में जुटी.

"शहाबगंज थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

8:27 PM, Jul 17, 2026

Share:

Chandauli News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन घायल, पुलिस जांच में जुटी.
logo

मौके पर बिखरा दीवार का मलवा पड़े लाठी डंडे

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के भटरौल गांव में शुक्रवार को जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार, गांव में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज भेजा गया।

विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष के रमेश (40), सीमा (30), ललजी (80) और आशा (35) घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से पारस (60) सहित एक अन्य व्यक्ति को चोटें आईं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.