Chandauli News: ऑपरेशन दहन में एक करोड़ से ज्यादा कीमत की 528 किलो गांजा जलाकर किया गया नष्ट.
"चंदौली पुलिस की इस कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराध में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।"
chandauli
5:33 PM, Apr 4, 2026
Share:


औद्योगिक नगर क्षेत्र में एक फैक्ट्री के भट्टी में गांजा नष्ट करवाते सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत भारी मात्रा में अवैध गांजा नष्ट किया। मुगलसराय कोतवाली के औद्योगिक नगर क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में कुल 528 किलोग्राम गांजे को जलाकर खत्म कर दिया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹1 करोड़ से अधिक आंकी गई है।
यह अभियान पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाया गया। पुलिस अधीक्षक चंदौली के नेतृत्व में गठित जनपद स्तरीय कमेटी की निगरानी में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया। क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि नष्ट किया गया गांजा जिले के 10 थानों से जुड़े कुल 40 मुकदमों से संबंधित था। इसे औद्योगिक क्षेत्र की चिमनी भट्टी में जलाकर पूरी तरह समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
चंदौली पुलिस की इस कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराध में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।



