ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news in order to make bhakal status of tamancha on whatsapp police sent jail

Chandauli News: भौकाल बनाने के लिए व्हाट्सएप पर तमंचा का स्टेटस लगाया, पुलिस ने भेजा जेल.

"सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की ओर से सख्ती से निगरानी की जा रही है। इस प्रकार की हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा"

chandauli

12:37 PM, Sep 11, 2025

Share:

Chandauli News: भौकाल बनाने के लिए व्हाट्सएप पर तमंचा का स्टेटस लगाया, पुलिस ने भेजा जेल.
logo

सकलडीहा कोतवाली में तमंचा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस टीम के साथ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने डेढ़ावल चौकी के रमरेपुर पुलिया के पास से एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पकड़ा गया युवक सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा के साथ स्टेटस लगाया था। इसकी शिकायत मिलने पर युवक को मंगलवार की देर शाम साढ़े आठ बजे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक को विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले और स्टेटस लगाने वाले युवकों में खलबली मच गई है। डेढ़ावल गांव का 19 वर्षीय अमर चौहान व्हाट्सएप के स्टेटस पर अवैध तमंचा लेकर रील बनाया था। कई लोगों ने स्टेटस के माध्यम से इसे देखा था। इसकी जानकारी डेढ़ावल चौकी पुलिस को होने पर सीओ स्नेहा तिवारी के निर्देश पर कोतवाली के दिलीप श्रीवास्तव ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी में जुट गए। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के सख्त निर्देश पर मंगलवार की देर शाम वाहनों की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर रमरेपुर पुलिया के पास से युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए युवक के पास से देशी अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की ओर से सख्ती से निगरानी की जा रही है। इस प्रकार की हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार टीम में कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी मनोज सिंह, संतोष तिवारी, अभिलाष यादव और सौरभ पटेल शामिल रहे।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.