Chandauli News: पलक झपकते ही चलती ट्रेन से उड़ा देता था यात्रियों का सामान, शातिर चोर चढ़ा जीआरपी आरपीएफ के हत्थे.
"डीडीयू जीआरपी के अनुसार बदमाश पलक झपकते ही यात्रियों के मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चुरा लेता था। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है"
chandauli
10:17 AM, Oct 31, 2025
Share:


डीडीयू जीआरपी आरपीएफ की गिरफ्त में शातिर चोर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने डीडीयू रेलवे स्टेशन से 16 मुकदमों में वांछित चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर के पास से चोरी के 5 मोबाइल फोन और 49 सौ रुपए नकद बरामद हुए हैं। जीआरपी के अनुसार बदमाश पलक झपकते ही यात्रियों के मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चुरा लेता था। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी क्रम में गुरुवार की भोर में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम अभियान चला रही थी। इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या एक दो के पूर्वी छोड़ पर नाम पट्टीका के पास संदिग्ध युवक दिखाई दिया। उसे पकड़ कर तलाशी ली गई, तब उसके पास चोरी के पांच मोबाइल फोन और 49 सौ रुपए बरामद हुए। युवक ने नाम राहुल डोम, निवासी कालीमहल थाना कोतवाली मुगलसराय बताया। जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि राहुल पर 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पिछले तीन माह से उसकी तलाश की जा रही थी। बरामद सामान की कुल कीमत 1.03 लाख 900 रुपए है।



