ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news in the dialogue program mla sushil singh answered the questions of the students

Chandauli News: संवाद कार्यक्रम में विधायक सुशील सिंह ने छात्रों के सवालों के दिए जवाब.

“धानापुर के महामाया पॉलिटेक्निक और शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कॉलेज में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक सुशील सिंह ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए और कॉलेज की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।”

chandauli

6:17 PM, Sep 14, 2026

Share:

Chandauli News: संवाद कार्यक्रम में विधायक सुशील सिंह ने छात्रों के सवालों के दिए जवाब.
logo

छात्र-छात्राओं से संवाद करते विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर स्थित महामाया पॉलिटेक्निक, सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान और शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कॉलेज में सोमवार को संवाद-जनप्रतिनिधि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया और विभिन्न मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब दिए।

Img

विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में जनप्रतिनिधि और युवाओं के बीच संवाद जरूरी है। युवाओं को भ्रमित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, इसलिए उन्होंने अपनी कर्मभूमि से संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और उन्हें राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा नूर अप्सरा प्रवीन ने महंगाई और विकास को लेकर सवाल किया। विधायक ने कहा कि विकास की गति बढ़ने के साथ महंगाई में भी बढ़ोतरी होती है, लेकिन महंगाई को नियंत्रित करना जरूरी है। वहीं विजय लक्ष्मी ने खेल मैदान में जलजमाव की समस्या रखते हुए समतलीकरण की मांग की। बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा संजना पटेल ने बस, शौचालय और वाटर कूलर की समस्या उठाई। विधायक ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए एमएससी और एमकॉम की पढ़ाई शुरू कराने की दिशा में प्रयास करने की बात भी कही।

विज्ञापन

Img

विधायक सुशील सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में माता-पिता से बड़ा हितैषी कोई नहीं होता। उन्होंने कहा कि माता-पिता का ज्ञान भले ही सीमित हो, लेकिन बच्चों के हित की चिंता उनसे अधिक किसी को नहीं होती। कार्यक्रम में अजय सिंह प्रमुख धानापुर, अजय कुमार सिंह प्रधानाचार्य, प्रो. ध्रुव भूषण सिंह प्राचार्य, केएन यादव, रमेश द्विवेदी, गोपाल बिंद, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.