ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news in the ground dispute the brother shot his own advocate brother there was a furore

Chandauli News: जमीनी विवाद में सगे भाई ने अपने ही अधिवक्ता भाई को मारी गोली, मचा कोहराम.

"इंश्योरेंस के पैसे और जमीन के विवाद को लेकर दोनों भाइयों में कचहरी में विवाद हुआ। शाम को जब कमला यादव कचहरी से अपने घर पहुंचे, तब दोनों भाइयों में फिर से विवाद हुआ। अचानक दंगल यादव ने असलहे से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो गोलियां कमला यादव के सिर में और एक गोली सीने में लगी। घायल कमला यादव को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया"

chandauli

8:08 PM, Sep 18, 2025

Share:

Chandauli News: जमीनी विवाद में सगे भाई ने अपने ही अधिवक्ता भाई को मारी गोली, मचा कोहराम.
logo

मृतक अधिवक्ता कमला यादव की फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिरसी गांव में जमीनी विवाद के चलते एक भाई ने अपने भाई को गोली मार दी। आनन-फानन में घायल अधिवक्ता को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अधिवक्ता कमला यादव के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता और परिजन रोते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाई फरार हो गया।

Img

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी अधिवक्ता कमला यादव प्रतिदिन की भांति चंदौली कचहरी पहुंचे। वहां उनके भाई, यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा दंगल यादव भी पहुंचे। इंश्योरेंस के पैसे और जमीन के विवाद को लेकर दोनों भाइयों में कचहरी में विवाद हुआ। इस दौरान दंगल यादव वहां से लौट गए। शाम को जब कमला यादव कचहरी से अपने घर पहुंचे, तब दोनों भाइयों में फिर से विवाद हुआ। अचानक दंगल यादव ने असलहे से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो गोलियां कमला यादव के सिर में और एक गोली सीने में लगी।

विज्ञापन

Img

आनन-फानन में घायल कमला यादव को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जैसे ही अधिवक्ताओं को इस बात की जानकारी हुई, तो बड़ी संख्या में अधिवक्ता पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ देखकर मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया। हालांकि, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों का कहना है कि आरोपी दंगल यादव ने अधिवक्ता कमला यादव को गोली मारी है। हालांकि, घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.