Chandauli News: कर्ज वसूली के नाम पर घर में घुसकर मारपीट, महिला समेत तीन को बनाया बंधक.
"पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में हल्का तनाव बना हुआ है।"
chandauli
1:48 PM, Feb 26, 2026
Share:


चहनियां दुकान में डरे सहमे बैठे परिजन।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बे में बुधवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब कर्ज वसूली के नाम पर कुछ लोगों ने एक परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर महिला, उसके पति और नाबालिग बेटे को बंधक बनाकर पिटाई की। पीड़ित पक्ष ने बलुआ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय ममता कनौजिया, उनके पति 45 वर्षीय जयप्रकाश कनौजिया और 14 वर्षीय पुत्र अर्थवर चहनियां के बलुआ मार्ग पर किराये के मकान में रहकर कपड़े की दुकान चलाते हैं। परिवार मूल रूप से बैराठ क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पीड़िता के अनुसार, कुछ वर्ष पहले उन्होंने पीडीडीयू नगर स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से दो लाख रुपये का ऋण लिया था। परिवार का कहना है कि वह किस्तों में अधिकांश रकम चुका चुके हैं, जबकि कुछ राशि शेष रह गई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि बकाया रकम को लेकर चार लोग चहनियां पहुंचे और घर में घुसकर पहले धमकाया, फिर पूरे परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। व्यापारियों में भी आक्रोश देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां पूछताछ की जा रही है।
