Chandauli News: प्राथमिक विद्यालय में मां दुर्गा के नौ रूपों की छात्राओं ने प्रस्तुत की झांकी.
"प्राथमिक विद्यालय रमौली की छात्रा सौम्या मौर्य, श्रद्धा सेठ, खुशी कुमारी, अदिति मौर्य, साक्षी विश्वकर्मा, उजाला, मैरी, अनुष्का, श्रेया कुमारी, सचिन विश्वकर्मा आदि ने मां दुर्गा के नौ रूपों और महिषासुर के रूप में अभिनय किया"
chandauli
8:11 PM, Sep 30, 2025
Share:


रमौली प्राथमिक विद्यालय में नौ दुर्गा की झांकी प्रस्तुत करती छात्राएं
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। नवरात्रि के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय रमौली में जगत जननी मां दुर्गा के नौ रूपों की झांकी, डांडिया और गरबा नृत्य का प्रदर्शन किया गया, जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राथमिक विद्यालय की सौम्या मौर्य, श्रद्धा सेठ, खुशी कुमारी, अदिति मौर्य, साक्षी विश्वकर्मा, उजाला, मैरी, अनुष्का, श्रेया कुमारी, सचिन विश्वकर्मा आदि ने मां दुर्गा के नौ रूपों और महिषासुर के रूप में अभिनय किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रवीण सिंह ने कहा कि इससे बच्चों में धर्म एवं संस्कृति के प्रति प्रेम का विकास होता है और आने वाली पीढ़ी इस परंपरा का और अच्छे से निर्वाह कर सकेगी। इस दौरान सुभाष चंद्र गुप्ता, सहायक अध्यापक संजय सिंह, ओम प्रकाश, बसंत विश्वकर्मा, श्रीमती प्रियंका सिंह, गणेश चौरसिया, श्रीमती शीला देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सभी भोजन माताएं एवं ग्रामीण उपस्थित होकर झांकी को देखकर बहुत सराहना करते हैं।



