ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news in the process of taking the lift the life of a young man lying in a disaster a case was filed in mughalsarai kotwali on the instructions of sp

Chandauli News: लिफ्ट लेने के चक्कर में आफत में पड़ी युवक की जान, एसपी के निर्देश पर मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज.

"युवक के भाई विनय कुमार पटेल ने बताया कि 20 सितंबर को भाई अधमरा हालत में सैयदराजा थाना के कल्याणपुर में मिला था। पुलिस खुद आई थी, बावजूद तहरीर देने के बाद भी एफआईआर नहीं लिखी गई। पुलिस वाराणसी में एफआईआर लिखवाने की सलाह दी। युवक और उसके परिजन वाराणसी के लंका थाने गए, जहां सैयदराजा क्षेत्र की घटना बताकर वहां एफआईआर लिखवाने के लिए कहा गया"

chandauli

9:54 PM, Oct 1, 2025

Share:

Chandauli News: लिफ्ट लेने के चक्कर में आफत में पड़ी युवक की जान, एसपी के निर्देश पर मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज.
logo

घायल युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। एक शख्स को बाइक सवार युवक से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। बाइक सवार ने पहले उसे बनारस से डीडीयू नगर तक के लिए लिफ्ट दी। उसके बाद एक दुकान पर चाय पिलाई और नशीला बिस्कुट खिलाया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उससे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। युवक सैयदराजा थाना क्षेत्र के एक गांव में रेलवे लाइन के किनारे अधमरा हालत में मिला। घायल को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सैयदराजा पुलिस के आनाकानी के बाद एसपी के निर्देश पर मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के मलहिया रमना निवासी विनय कुमार पटेल ने बताया कि उसका छोटा भाई 31 वर्षीय सबलू प्रसाद कंप्यूटर नेटवर्किंग का कार्य करता है। 20 सितंबर को वह वाराणसी स्थित कैंट से डीडीयू नगर जाने के लिए खड़ा था। इसी बीच वहां बाइक से एक व्यक्ति आया। उसने पहले पड़ाव का पता पूछा। इस बीच उसने सबलू को लिफ्ट देने के लिए कहा, जिस पर वह उसके साथ बाइक पर बैठ गया। दोनों बाइक से डीडीयू नगर के नई बस्ती आए। जहां सबलू अपने कार्यालय में गया और थोड़ी देर में अपना कार्य निपटाकर वापस लौट आया। इस बीच बाइक सवार व्यक्ति उसका नीचे इंतजार कर रहा था।

बाइक सवार व्यक्ति सबलू को चाय पिलाने के लिए ले गया। दोनों ने एक साथ चाय पी। इसी बीच उसने सबलू को एक बिस्कुट खाने को दिया और खुद भी खाया। आरोप है कि उसी रात लगभग नौ बजे सबलू सैयदराजा थाना क्षेत्र के छतरपुरा कल्याणपुर रेलवे लाइन के किनारे अधमरे हाल में खून से लथपथ पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। भाई विनय ने बताया कि उसके भाई की जेब से पचास हजार रुपये और यूपीआई के माध्यम से एक लाख सात हजार 779 रुपये निकाल लिए गए। बताया कि उसके भाई की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। उसकी आंख के ऊपर की खोपड़ी टूटकर दो भागों में हो गई है।

शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं। जिसका उपचार वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। युवक के भाई विनय कुमार पटेल ने बताया कि 20 सितंबर को भाई अधमरा हालत में सैयदराजा थाना के कल्याणपुर में मिला था। पुलिस खुद आई थी, बावजूद तहरीर देने के बाद भी एफआईआर नहीं लिखी गई। पुलिस वाराणसी में एफआईआर लिखवाने की सलाह दी। युवक और उसके परिजन वाराणसी के लंका थाने गए, जहां सैयदराजा क्षेत्र की घटना बताकर वहां एफआईआर लिखवाने के लिए कहा गया। चार दिन बाद फिर सैयदराजा थाने गए। इसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उसका ऑपरेशन 28 सितंबर को हुआ। परिजनों ने एसपी आदित्य लांग्हे के यहां एफआईआर के लिए गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर मुगलसराय थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस बाबत कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.