ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news in the tricolor journey vande mataram resonated with vande mataram people were overwhelmed by patriotic slogans

Chandauli News: तिरंगा यात्रा में वन्दे मातरम् से गूंजा इलाका, देशभक्ति के नारों से लोग हुए अभिभूत.

सैयदराजा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में निकली गई तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक पहुंची, जहां शहीदों को श्रद्धाँजलि अर्पित की गई।

chandauli

9:30 PM, Aug 10, 2025

Share:

Chandauli News: तिरंगा यात्रा में वन्दे मातरम् से गूंजा इलाका, देशभक्ति के नारों से लोग हुए अभिभूत.
logo

सैयदराजा नगर में तिरंगा यात्रा में शामिल होते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा. 

चंदौली। रविवार की दोपहर नेशनल इण्टर कालेज सैयदराजा के समीप से निकाली गई तिरंगा यात्रा आदर्श नगर पंचायत सैयदराजा के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक प्रांगण तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह भी शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सैयदराजा में रविवार को तिरंगा यात्रा में शामिल लोग देशभक्ति के रंग में ओतप्रोत दिखे। भव्य तिरंगा यात्रा नगर के रामलीला मैदान होते हुए नगर पंचायत के शहीद स्मारक प्रांगण में पहुंचा। जहां विधायक सुशील सिंह ने पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांसुमन अर्पित किया।

Img

शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते विधायक सुशील सिंह

यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लहराते और गगनभेदी नारों के बीच पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा। यात्रा के दौरान बाजार में खड़े लोगों ने भी नारे एवं तालियां बजाकर शामिल लोगों का उत्साहवर्धन किया। जहां देशभक्ति के गीतों और नारों से माहौल जोश और उमंग से भर गया। यात्रा शहीद स्मारक प्रांगण में पहुंची, जहां यात्रा में शामिल नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ बाढ़ू जायसवाल ने भी माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। तिरंगा यात्रा में शामिल अन्य लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की बात दोहराई।

विज्ञापन

Img

सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह और नगर पंचायत सैयदराजा के प्रतिनिधि राजेश जायसवाल तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए

प्रमुख बरहनी प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार जायसवाल उर्फ बाढ़ू, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, अरुण मौर्य, रोशन अग्रहरि, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह, सभासद संतोष कुमार जायसवाल, अंकित जायसवाल, चंद्रशेखर प्रजापति, राजेश खन्ना, दिव्य प्रकाश नागवंशी, अमित डाली, भूतनाथ, परवेज आलम डम्पी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.