Chandauli News: बिहार चुनाव को देखते हुए शराब तस्करी रोकने का दिया निर्देश, सुरक्षा सम्मेलन में आरपीएफ जवानों की सुनी समस्या.
"हाजीपुर जोन के आईजी अमरेश कुमार ने आरपीएफ जवानों को ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। बिहार के सीमावर्ती जनपद होने के कारण ट्रेनों से शराब तस्करी हो रही है, जिसे रोकने के लिए आरपीएफ ने लोकल पुलिस और जीआरपी के साथ मिलकर तस्करी पर रोक लगाई है। डीडीयू मंडल में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया गया है, जिससे अपराधों में कमी आई है"
chandauli
10:39 AM, Sep 5, 2025
Share:


आरपीएफ जवानों को सम्मानित करते आरपीएफ आईजी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। हाजीपुर जोन के आरपीएफ के आईजी सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने गुरुवार की सुबह बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से डीडीयू स्टेशन पर उतरकर आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज द्वारा अपने अधीनस्थों के साथ स्वागत किया। हाजीपुर जोन के आईजी अमरेश कुमार ने यार्ड पोस्ट का निरीक्षण किया। तत्पश्चात आरपीएफ पुलिस लाइन में सुरक्षा सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने आरपीएफ जवानों को ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि बिहार के सीमावर्ती जनपद होने के कारण ट्रेनों से शराब तस्करी हो रही है, जिसे रोकने के लिए आरपीएफ ने लोकल पुलिस और जीआरपी के साथ मिलकर तस्करी पर रोक लगाई है। डीडीयू आरपीएफ ने सोना, चांदी, बाल तस्करी और नकदी रुपए की तस्करी पर लगाम लगाया है। डीडीयू मंडल में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया गया है, जिससे अपराधों में कमी आई है। बिहार प्रांत में चुनाव को देखते हुए शराब तस्करी, असलहा और मादक पदार्थों की तस्करी पर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ रेलवे स्टेशनों, चेकपॉइंटों और यार्डों में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा सम्मेलन में आरपीएफ जवानों की समस्याएं सुनी गईं और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। शाम तीन बजे कोटा पटना एक्सप्रेस ट्रेन से हाजीपुर के लिए रवाना होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज, सहायक सुरक्षा आयुक्त एसके तिवारी, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, ब्रजेश कुमार, अर्जुन यादव, संदीप जायसवाल, शाहिद खान, पंकज प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।



