Chandauli News: छठ के मद्देनजर डीडीयू मंडल में अतिरिक्त व्यवस्था, डीआरएम व कमांडेंट ने सम्हाला मोर्चा.
"डीआरएम के साथ उदय सिंह मीना और आरपीएफ कमांडेंट जेथिन बी राज के साथ आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार रावत ने सर्कुलेटिंग एरिया, पैसेंजर एरिया, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म, स्वच्छता की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, खानपान स्टॉल, प्रतीक्षालय की सुविधा, दिव्यांगजन हेतु सुविधा, सीसीटीवी निगरानी और यात्रियों की आवाजाही की सहजता का जायज़ा लिया"
chandauli
8:15 PM, Oct 24, 2025
Share:


डीडीयू जंक्शन पर बिहार जाने वाले यात्रियों से फीड बैक लेते डीआरएम उदय सिंह मीणा
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने शुक्रवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण, त्योहारों के मद्देनजर की जा रही व्यवस्थाओं और नियमित निगरानी के क्रम में किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम के साथ उदय सिंह मीना और आरपीएफ कमांडेंट जेथिन बी राज के साथ आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार रावत ने सर्कुलेटिंग एरिया, पैसेंजर एरिया, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म, स्वच्छता की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, खानपान स्टॉल, प्रतीक्षालय की सुविधा, दिव्यांगजन हेतु सुविधा, सीसीटीवी निगरानी और यात्रियों की आवाजाही की सहजता का जायज़ा लिया।
विज्ञापन
डीआरएम ने स्टेशन पर तैनात स्टाफ से भी बातचीत की और उन्हें निर्देशित किया कि यात्रियों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सदैव सुव्यवस्था के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय बना रहना चाहिए। अपने निरीक्षण के दौरान, डीआरएम ने यात्रियों से अमृत संवाद भी किया।
‘अमृत संवाद’ कार्यक्रम के तहत उन्होंने यात्रियों से रेल सेवाओं, स्टेशन की व्यवस्था, खानपान और सुरक्षा से जुड़ी बातों पर चर्चा की। यात्रियों ने रेल सेवा, साफ-सफाई और सहयोगी व्यवहार की सराहना की। उन्होंने बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों से भी संवाद कर उनकी यात्रा के अनुभवों को जाना।



