ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news in view of independence day the team of rpf and dog squad launched checking campaign

Chandauli News: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आरपीएफ और डॉग स्क्वाड की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान.

"स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क हो गई हैं। हावड़ा-दिल्ली रेल रूट के महत्वपूर्ण डीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ और डॉग स्क्वाड की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया।"

chandauli

7:40 PM, Aug 12, 2025

Share:

Chandauli News: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आरपीएफ और डॉग स्क्वाड की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान.
logo

डॉग स्क्वायड के साथ डीडीयू जंक्शन पर चेकिंग करते आरपीएफ की टीम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। डीडीयू आरपीएफ और डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक डीडीयू प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में डीडीयू स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान डीडीयू स्टेशन प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, फुट ओवर ब्रिज, स्टेशन पर रुकने वाली गाड़ियों के साधारण कोच, स्लीपर कोच, एसी कोच और स्टेशन यार्ड एरिया में चेकिंग अभियान चलाया गया।

Img

डीडीयू जंक्शन पर डॉग स्क्वायड के साथ आरपीएफ टीम

विज्ञापन

इसमें रेंडम बेसिस पर यात्री सामानों की भी चेकिंग की गई। पार्सल कार्यालय में रखे सामानों और पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों की भी चेकिंग कराई गई। चेकिंग के दौरान आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि सब कुछ सामान्य रहा, कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.