Chandauli News: कानून-व्यवस्था के मद्देनजर एसपी ने बदले तीन थानाध्यक्ष.
"पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक बदलाव को जनपद में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।"
chandauli
9:33 PM, Jan 29, 2026
Share:


एसपी द्वारा जारी ट्रांसफर लिस्ट
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे ने तीन एक साथ तीन थानाध्यक्ष के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है. जबकि कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के पीआरओ रहे इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह को सदर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। वहीं सदर कोतवाल रहे संजय कुमार सिंह को यूपी-112 की जिम्मेदारी सौंपी है। वही यूपी-112 में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को विवेचना सेल अपराध शाखा भेजा है। सकलडीहा थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव का स्थानांतरण थाना धीना किया गया है, जबकि धीना थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद को थाना सकलडीहा की कमान सौंपी गई है। पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक बदलाव को जनपद में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
