Sonbhadra News: सेवा कुंज आश्रम में सामूहिक वंदेमातरम् गायन, 175 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा.
बभनी के बिरसा मुंडा सरस्वती विद्या मंदिर में नमामि भारतम् अभियान के तहत सामूहिक वंदेमातरम् गायन हुआ। कार्यक्रम में 175 छात्र-छात्राओं समेत आचार्यों और गणमान्य लोगों ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम् का गायन किया। आयोजकों ने विद्यार्थियों को वंदेमातरम् के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका और राष्ट्रीय महत्व की जानकारी दी।
sonbhadra
1:03 PM, Sep 25, 2026
Share:


सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी स्थित बिरसा मुंडा सरस्वती विद्या मंदिर में नमामि भारतम् अभियान के तहत सामूहिक वंदेमातरम् गायन में शामिल छात्र-छात्राएं और अतिथिगण।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी विकास खंड स्थित सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी के बिरसा मुंडा सरस्वती विद्या मंदिर में सामूहिक वंदेमातरम् गायन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नमामि भारतम् अभियान के तहत सुबह 11 बजे हुआ। इसे विद्या भारती, अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने आयोजित किया था। यह कार्यक्रम भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी विक्रम संवत 2083, शुक्रवार को हुआ। इसका उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ. ब्यास चंद्र विश्वकर्मा और विद्यालय के प्रबंधक रामकुमार ने किया। उन्होंने मां भारती और मां सरस्वती के चित्रों के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। सुबह 11 बजे बिरसा मुंडा सरस्वती विद्या मंदिर के हॉल में 175 छात्र-छात्राओं, गणमान्य व्यक्तियों, नागरिकों और आचार्यों ने मिलकर वंदेमातरम् का गायन किया। इस कार्यक्रम का मकसद सिर्फ सामूहिक गायन नहीं था, बल्कि नई पीढ़ी को वंदेमातरम् की ऐतिहासिक यात्रा, राष्ट्रीय महत्व और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जोड़ना भी था। डाॅ ब्यास चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि नमामि भारतम् का मुख्य उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी वंदेमातरम् को सिर्फ एक गीत न समझें। वे इसके पीछे छिपी स्वतंत्रता, आत्मसम्मान, मातृभूमि-प्रेम, त्याग, एकता और राष्ट्रीय चेतना के इतिहास को भी जानें। इस मौके पर विद्यालयों में विद्यार्थियों को वंदेमातरम् की रचना, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका और राष्ट्रीय गीत के रूप में इसके महत्व के बारे में बताया जाएगा। इससे वर्तमान पीढ़ी को राष्ट्रीय और सांस्कृतिक चेतना से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। विद्यालय के प्रबंधक राम कुमार ने वंदेमातरम् के इतिहास पर विस्तार से बात की। इस सामूहिक वंदेमातरम् गायन में केंद्र अध्यक्ष मिथलेश सिंह, विद्यालय के प्रबंधक रामकुमार, डॉ. लालजी सुमन, धनुकधारी, प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह, आचार्य आलोक पाण्डेय, पंकज मिश्रा, अम्बरीष सिंह, अशोक सिंह, प्रिया सिंह, नीतू सिंह, नीलम सिंह और सभी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।



