ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news inauguration of state level archery competition teams of 17 divisions are participating

Chandauli News: प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ, 17 मंडलों की टीमें कर रही हैं शिरकत.

"विधायक सुशील सिंह ने कहा कि चंदौली की धरती वीरों और खिलाड़ियों की रही है। उन्होंने कहा, “आप सभी खिलाड़ी आने वाले समय में प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का गौरव बनेंगे। सरकार खेल सुविधाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है"

chandauli

8:56 PM, Sep 24, 2025

Share:

Chandauli News: प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ, 17 मंडलों की टीमें कर रही हैं शिरकत.
logo

तीर चला कर तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

 Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.

चंदौली। सैयदराजा आदर्श नगर पंचायत स्थित नेशनल इण्टर कॉलेज सैयदराजा के प्रांगण में सोमवार को खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों की भीड़ से गूंज उठा। प्रदेश स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह और जोश के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 मंडलों की टीमें भाग ले रही हैं। पहले ही दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का कुशल प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। उद्घाटन सत्र में मंच पर न्यायिक सेवा, राजनीति और शिक्षा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं।

Img

अपर जिला जज एवं विद्यालय के पूर्व छात्र बृजेन्द्र कुमार राय, विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहायक निदेशक एवं पूर्व छात्र डॉ. आकिब अली, संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह और डीआईओएस देवेंद्र कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। अपर जिला जज बृजेन्द्र कुमार राय ने कहा कि विद्यालय ने उन्हें जीवन भर के लिए ऊर्जा दी है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि तीरंदाजी अनुशासन और एकाग्रता का खेल है। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता इन्हीं गुणों से मिलती है।

Img

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि चंदौली की धरती वीरों और खिलाड़ियों की रही है। उन्होंने कहा, “आप सभी खिलाड़ी आने वाले समय में प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का गौरव बनेंगे। सरकार खेल सुविधाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।” सहायक निदेशक (शिक्षा मंत्रालय) डॉ. आकिब अली ने विद्यालय से जुड़ी अपनी स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने कहा, “इस मंच पर खड़े होकर मैं गर्व महसूस कर रहा हूँ। शिक्षा और खेल का संतुलन ही जीवन को ऊँचाई देता है। तीरंदाजी न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक मजबूती का भी आधार है।

विज्ञापन

Img

संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करते हैं। खेल अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना सिखाते हैं। डीआईओएस देवेंद्र कुमार सिंह ने विद्यालय की खेल परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता का स्तर बहुत ऊँचा है और यहाँ से नई प्रतिभाएँ उभरेंगी। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। तीर निशाने पर लगते ही तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूँज उठा।

Img

दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन रजनीश राय और भारत भूषण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पंकज सिंह, मंगला सिंह, मारकण्डेय पाल, शशिकांत राय, मदन सिंह, शशांक पांडेय, बेचूराम, सतीश सिंह, गंगाधर पांडेय, मधुलिका और नमिता शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.