Chandauli News: मोबाइल झपटमारी व चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो नाबालिकों सहित पांच गिरफ्तार.
"पूछताछ में आरोपियों ने फरवरी माह में हमीदपुर व जीटी रोड क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी तथा शादी समारोह में बैग चोरी की घटनाएं स्वीकार कीं।"
chandauli
7:08 PM, Mar 2, 2026
Share:


मुगलसराय पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर चोर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मोबाइल झपटमारी व चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों को कब्जे से 15 मोबाइल फोन, एक मंगलसूत्र 23 हजार नगद और दो मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।
मुगलसराय कोतवाल संतोष सिंह को मुखबिर से मिली सूचना पर कार्यवाई करते हुये पुलिस टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया में पराग डेयरी मार्ग पर घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों पर सवार आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी में 15 मोबाइल फोन (10 एंड्रॉयड, 5 कीपैड), एक मंगलसूत्र (करीब 44 ग्राम), 23 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल (एचएफ डिलक्स व टीवीएस स्पोर्ट) बरामद की गई।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त लक्ष्मण (24), विशाल उर्फ कतवारू (22) व अजय (24) निवासी जाल्हूपुर रमना थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने फरवरी माह में हमीदपुर व जीटी रोड क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी तथा शादी समारोह में बैग चोरी की घटनाएं स्वीकार कीं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जेल भेज दिया है। अन्य बरामद मोबाइल व मोटरसाइकिलों के संबंध में जांच जारी है।
