Chandauli News: चोरी की घटनाओं का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी व जेवर बरामद.
"सैयदराजा पुलिस का कहना है कि अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता को लेकर भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।"
chandauli
10:44 PM, Feb 7, 2026
Share:


सैयदराजा पुलिस गिरफ्त में तीनों शातिर चोर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).
चंदौली। सैयदराजा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद की है। सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकी क्षेत्र धरौली राजाबाजार से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन, पीली धातु की शंखनुमा लाकेट, सफेद धातु की एक जोड़ी पायल तथा 4600 रुपये नकद बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आकाश कुमार खरवार उर्फ लकड़ू निवासी खखड़ा थाना इलिया जनपद चंदौली, प्रियांशु चौरसिया निवासी रविन्द्रपुरी थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी और राजेश मौर्य उर्फ बकरी निवासी भदैनी थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना सैयदराजा पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता को लेकर भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
