Chandauli News: फर्जी पुलिस बनकर महिलाओं से अभद्रता, दो गिरफ्तार.
"मुग़लसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी घटना की तुरंत सूचना दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।"
chandauli
6:22 PM, Apr 25, 2026
Share:


मुग़लसराय कोतवाली पुलिस की गिरफ्त के आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय थाना पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को फोन कर खुद को फर्जी सीओ व एसओ बताकर अभद्रता करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहित खरवार (22) और गोरख यादव (20) निवासी ग्राम भोगवारे, थाना मुगलसराय के रूप में हुई है। दोनों आरोपी फोन कर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर महिलाओं से बात करते थे और गाली-गलौज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल करते थे। जब कोई महिला उनका नंबर ब्लॉक कर देती थी, तो दूसरे नंबर से कॉल कर परेशान करते थे। इस मामले में मुगलसराय कोतवाली धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मुग़लसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी घटना की तुरंत सूचना दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।
