Chandauli News: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर फल-सब्जी कारोबारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू.
“मुगलसराय नगर की फल-सब्जी मंडी में तीन सूत्री मांगों को लेकर कारोबारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने स्थायी मंडी, वेंडिंग जोन और फल-सब्जियों को नो-एंट्री से मुक्त करने की मांग उठाई है।”
chandauli
9:22 PM, Sep 18, 2026
Share:


अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते धरने पर बैठे सब्जी फल व्यवसाईं
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय नगर स्थित फल-सब्जी मंडी में तीन सूत्री मांगों को लेकर फल-सब्जी कारोबारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। फल-सब्जी व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी नारायण प्रसाद सोनकर के नेतृत्व में व्यापारियों ने कारोबार बंद कर अपनी मांगों के समर्थन में मोर्चा खोला।
व्यापारियों की प्रमुख मांगों में अस्थायी फल-सब्जी उपमंडी की व्यवस्था, फुटकर कारोबारियों के लिए वेंडिंग जोन बनाने और फल-सब्जी जैसे कच्चे माल को नो-एंट्री से मुक्त करने की मांग शामिल है। व्यापारियों का कहना है कि नो-एंट्री के कारण समय पर माल बाजार में नहीं पहुंचने से फल-सब्जियां खराब हो जाती हैं।
विज्ञापन
एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी नारायण प्रसाद सोनकर ने कहा कि व्यापारी करीब 20 वर्षों से अधिकारियों और सरकारों के सामने अपनी मांग रखते आ रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस व्यवस्था नहीं होती, धरना जारी रहेगा। अशोक सोनकर ने कहा कि व्यापारी शांतिपूर्ण तरीके से कारोबार बंद कर धरना दे रहे हैं और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।



