मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news independence day celebrated with pomp in gyandeep convent school children presented patriotic programs

Chandauli News : ज्ञानदीप कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने पेश किए देशभक्ति कार्यक्रम.

“सकलडीहा के चतुर्भुजपुर स्थित ज्ञानदीप कान्वेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रबंधक पारसनाथ जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान और वंदे मातरम के बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।”

chandauli

8:50 AM, Aug 18, 2026

Share:

Chandauli News : ज्ञानदीप कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने पेश किए देशभक्ति कार्यक्रम.
logo

स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के चतुर्भुजपुर स्थित ज्ञानदीप कान्वेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक पारसनाथ जायसवाल ने ध्वजारोहण कर की। इसके बाद छात्रों और शिक्षकों ने राष्ट्रगान और वंदे मातरम का गायन किया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और गीतों से गूंज उठा।

समारोह में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरे परिसर को देशभक्ति के माहौल में रंग दिया। इस दौरान प्रबंधक पारसनाथ जायसवाल ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को देश की आजादी के संघर्ष और शहीदों के बलिदान की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.