Chandauli News: धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, विधायक सुशील सिंह ने किया ध्वजारोहण.
“सैयदराजा नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। विधायक सुशील सिंह ने शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन किया।”
chandauli
3:55 PM, Aug 16, 2026
Share:


शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते से सैयदराजा विधायक सुशील सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत सहित ग्रामीण अंचलों में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पंचायत कार्यालय, शहीद स्मारक, किड्स पब्लिक स्कूल और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड समेत विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण, गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विधायक सुशील सिंह ने विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद शहीद स्मारक पर आयोजित गोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके बलिदान को याद रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष आभा जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल उर्फ बाढ़ू, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार समेत सभासद और नगरवासी मौजूद रहे। संचालन राकेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
