Chandauli News: महिला की मौत के बाद धानापुर का इंद्रा हॉस्पिटल सील, संचालक पहले ही भेजा गया है जेल.
“धानापुर कस्बे में संचालित इंद्रा हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है। विभागीय जांच और महिला की मौत के मामले के बाद अस्पताल संचालक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।”
chandauli
10:28 PM, Oct 6, 2026
Share:


धानापुर में इंद्रा हॉस्पिटल को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर कस्बा स्थित इंद्रा हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. परितोष मिश्रा के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर के अधीक्षक डॉ. रितेश कुमार की निगरानी में टीम ने अस्पताल को सील किया।
कार्रवाई के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश प्रसाद, सीएचसी अधीक्षक डॉ. रितेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। विभाग के अनुसार अस्पताल का संचालन वैध डिग्री के बिना किए जाने का मामला सामने आया था। बताया गया कि करीब दो महीने पहले इसी अस्पताल में भर्ती सुमन नाम की महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के पिता चंद्रवली बिंद की शिकायत पर धानापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद सीएमओ स्तर से मामले की विस्तृत जांच कराई गई।
विज्ञापन
जांच में महिला की मौत गलत नस कटने और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचने के कारण होने की बात सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 3 अक्टूबर को 24 वर्षीय अस्पताल संचालक इंद्रजीत प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। संचालक की गिरफ्तारी के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है। विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।


