ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news initiative to improve power supply in sakaldiha both sub stations were connected to tpmo

Chandauli News: सकलडीहा में बिजली आपूर्ति सुधारने की पहल, टीपीएमओ से दोनों उपकेंद्र जोड़े गए.

“सकलडीहा तहसील और ग्रामीण उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को बार-बार ट्रिपिंग और घंटों बिजली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली विभाग ने दोनों उपकेंद्रों को टीपीएमओ के माध्यम से जोड़ने की व्यवस्था की है।”

chandauli

6:00 PM, Sep 14, 2026

Share:

Chandauli News: सकलडीहा में बिजली आपूर्ति सुधारने की पहल, टीपीएमओ से दोनों उपकेंद्र जोड़े गए.
logo

सकलडीहा तहसील उपकेंद्र के स्वीचयार्ड में टीपीएमओ लगाते बिजली कर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा तहसील और ग्रामीण उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांवों के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को अब फाल्ट के कारण घंटों बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। अधिशासी अभियंता नरेश कुमार की पहल पर एसडीओ सियाराम यादव और जेई मनीष कुमार की देखरेख में तहसील उपकेंद्र के स्वीचयार्ड में टीपीएमओ लगाया गया है।

नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण फीडर में तकनीकी खराबी आने पर उसे तहसील उपकेंद्र से जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू की जा सकेगी। इसी तरह तहसील फीडर में खराबी होने पर ग्रामीण उपकेंद्र से आपूर्ति बहाल करने की व्यवस्था रहेगी। स्थानीय फाल्ट होने पर संबंधित फीडर को बंद कर मरम्मत की जाएगी। सकलडीहा उपकेंद्र से तहसील क्षेत्र के कस्बे, नागेपुर, टिमिलपुर, ताजपुर और तेदुई सहित तहसील, ब्लॉक, सीओ कार्यालय, शिक्षण संस्थानों और अन्य सरकारी कार्यालयों को बिजली मिलती है। वहीं ग्रामीण उपकेंद्र के पांच फीडरों से सैकड़ों गांवों के हजारों उपभोक्ता जुड़े हैं।

विज्ञापन

बरसात और आकाशीय बिजली के दौरान इंसुलेटर खराब होने या पेड़ गिरने से अक्सर घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। पेट्रोलिंग और फाल्ट तलाशने में समय लगने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। टीपीएमओ लगने से वैकल्पिक फीडर के जरिए जल्द आपूर्ति बहाल करने में मदद मिलेगी। एसडीओ सियाराम यादव ने बताया कि एक्सईएन के निर्देश पर स्वीचयार्ड में टीपीएमओ के माध्यम से दोनों उपकेंद्रों को जोड़ने की व्यवस्था की गई है। इससे फाल्ट की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति शुरू कराई जा सकेगी और उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.