मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news innocent 7 year old girl fell into a well while playing tragic death

Chandauli News: खेलते समय कुएं में गिरी मासूम, 7 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत.

"काफी देर तक बच्ची के नजर नहीं आने पर परिजन उसे तलाशने लगे। करीब पूर्वाह्न 10 बजे खोजबीन के दौरान बच्ची का शव कुएं से बरामद हुआ। यह दृश्य देख परिजनों में कोहराम मच गया और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।"

chandauli

6:42 PM, Mar 27, 2026

Share:

Chandauli News: खेलते समय कुएं में गिरी मासूम, 7 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत.
logo

AI तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा (चंदौली).

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के बाकरपुर महरानी गांव में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां कुएं में गिरने से 7 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, रिया उर्फ मुंगरी (पुत्री शिवप्रसंग यादव) सुबह घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह पास के कुएं में गिर गई, लेकिन किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। काफी देर तक बच्ची के नजर नहीं आने पर परिजन उसे तलाशने लगे। करीब पूर्वाह्न 10 बजे खोजबीन के दौरान बच्ची का शव कुएं से बरामद हुआ। यह दृश्य देख परिजनों में कोहराम मच गया और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए पंचनामा के आधार पर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.