ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news innocent brother and sister who went to take bath in the drain were swept away by the strong current painful death due to drowning

Chandauli News: नाले में नहाने गए मासूम भाई-बहन तेज बहाव में बहे, डूबने से दर्दनाक मौत.

"पीडीडीयू नगर उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा, सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा और अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को ढाढ़स बधाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया"

chandauli

3:26 PM, Oct 14, 2025

Share:

Chandauli News: नाले में नहाने गए मासूम भाई-बहन तेज बहाव में बहे, डूबने से दर्दनाक मौत.
logo

दोनों बच्चों की मौत से रोते बिलखते परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर. 

चंदौली। अलीनगर थानाक्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में कोहराम मच गया। आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़कर वापस लौटने के दौरान दो मासूमों की नाले में फिसलकर पानी के बहाव में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं इस घटना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम भाई-बहन की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। 

Img

जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के सरने रामपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सूरज और उनकी पत्नी रमावती देवी के तीन बच्चे थे। अंशिका 6 वर्ष, खुशबू 4 वर्ष और पुत्र शिवांशु 3 वर्ष का था। तीनों बच्चे बड़े ऑपरेशन से पैदा हुए थे। मंगलवार प्रातः दोनों बच्चे क्रमशः खुशबू और शिवांशु गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने गए थे। दोपहर में जब वे लोग पढ़कर वापस घर आ रहे थे, तो दोनों बच्चे गांव के दूसरी तरफ नाले में नहाने चले गए। जहां उनके पैर फिसल गए। चूंकि नाले में पानी का बहाव तेज था, जिस कारण दोनों उसमें बहते हुए आगे जाकर पुलिया में फंसकर गहरे पानी में तालाब में डूब गए। 

विज्ञापन

Img

जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को देख रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया, शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँचे पीडीडीयू नगर उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा, सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा और अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को ढाढ़स बधाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.