ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news innocent child going on the roadside crushed a private school bus died on the spot

Chandauli News: सड़क किनारे जा रहे मासूम बालक को निजी स्कूल के बस ने कुचला, मौके पर हुई मौत.

"शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि भुषीकृत पुरवा गांव में सड़क हादसे में लगभग 06 वर्षीय बालक शिवा की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था कायम है"

chandauli

12:00 PM, Sep 20, 2025

Share:

Chandauli News: सड़क किनारे जा रहे मासूम बालक को निजी स्कूल के बस ने कुचला, मौके पर हुई मौत.
logo

मृतक शिवा की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसीकृतपुरवा गांव के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक घटना से कोहराम मच गया। सड़क किनारे जा रहे पांच वर्षीय बालक को तेज रफ्तार निजी स्कूलों की बस ने कुचल दिया। घटना में मौके पर ही मासूम बालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके से बस लेकर भाग रहे चालकों को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बस चालक और बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। थाने पर पहुंचे परिजनों की लिखित तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

Img

जानकारी के अनुसार, भूसीकृत पुरवा गांव निवासी संजय का 6 वर्षीय शिवा सड़क किनारे से अपने खेत पर जा रहा था। इस दौरान बच्चों को लेने गांव में जा रही मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के डवक गांव स्थित विंध्य वैली स्कूल की तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे जा रहे शिवा को कुचल दिया। घटना में मौके पर ही बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना को देख लोग चीखने-चिल्लाने लगे। इस दौरान आरोपी बस चालक बस के साथ मौके से भागने लगा। तभी ग्रामीणों ने घेरकर बस चालक को पकड़ लिया और बस को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

Img

घटना की जानकारी होते ही शहाबगंज थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के कब्जे से बस चालक को हिरासत में लिया। बस और चालक को लेकर पुलिस टीम थाने पहुंची। बड़ी संख्या में परिजन के साथ ग्रामीण भी थाने पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। घटना के संबंध में शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि भुषीकृत पुरवा गांव में सड़क हादसे में लगभग 06 वर्षीय बालक शिवा की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था कायम है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.