Chandauli News: अंतर्जनपदीय मोबाइल चोर सरगना सहित दो गिरफ्तार.
"सकलडीहा कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव सघन तिराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच चहनिया की ओर से आ रही एक ऑटो को पुलिस ने रोका। उसमें बैठे परमेश और रमाशंकर पुलिस को देखते ही भागने लगे। पकड़े गए दोनों आजगढ़ के तरवा थाना अंतर्गत धरहरा गांव निवासी बताए गए। उनके पैंट की तलाशी से कुल दस महंगे मोबाइल बरामद किए गए"
chandauli
8:16 PM, Sep 29, 2025
Share:


सकलडीहा कोतवाली में गिरफ्तार मोबाइल चोरों के साथ पुलिस टीम
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। गाजीपुर, आजगमढ़, चंदौली सहित विभिन्न जनपदों में मोबाइल चोरी करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने सरगना सहित दो चोरों को दस महंगे मोबाइल के साथ सधन तिराहे से सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अन्तर जनपदीय चोरों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें की ओर से शारदीय नवरात्र को लेकर सघन जांच अभियान तेज कर दिया गया है। जिसकी निगरानी एडीशन एसपी और सीओ स्नहे तिवारी लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। सोमवार को सुबह कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव सघन तिराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच चहनिया की ओर से आ रही एक ऑटो को पुलिस ने रोका। उसमें बैठे परमेश और रमाशंकर पुलिस को देखते ही भागने लगे। पकड़े गए दोनों आजगढ़ के तरवा थाना अंतर्गत धरहरा गांव निवासी बताए गए। उनके पैंट की तलाशी से कुल दस महंगे मोबाइल बरामद किए गए। परमेश के खिलाफ विभिन्न जिलों में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय, दरोगा संतोष यादव, सतीश यादव और शब्बीर अहमद रहे।
विज्ञापन



