Chandauli News: जिला अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश.
"मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई होगी।"
chandauli
7:39 PM, May 6, 2026
Share:


मेडिकल कॉलेज में मरीजों से जानकारी लेते मुख्य विकास अधिकारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने बुधवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की ओपीडी समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर फोकस किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपचार व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी सेवाएं समयबद्ध व प्रभावी तरीके से संचालित हों। मुख्य विकास अधिकारी ने डॉक्टरों की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता और दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
साथ ही अस्पताल कैंटीन में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट की नियमित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।#ChandauliNews #HospitalInspection #HealthNews #UPNews #Administration
