ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news inspection of flood affected areas in churmuli heard problems of villagers

Chandauli News: चूरमुली में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं.

“बबुरी थाना क्षेत्र के चूरमुली गांव में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर अधिकारियों ने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं। तहसीलदार ने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए राहत और सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।”

chandauli

6:47 PM, Sep 4, 2026

Share:

Chandauli News: चूरमुली में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं.
logo

चूरमुली गांव में बाढ़ प्रभावित घर में मौजूद बच्चो और ग्रामीणों से कमर तक पानी में होकर मिलने पहुंचे क्षेत्र राणा प्रताप सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबूरी, चंदौली.

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के चूरमुली गांव में शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर और वरिष्ठ भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और बाढ़ से पैदा हुई परेशानियों की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने जलभराव वाले क्षेत्रों के साथ ग्रामीणों के घरों और खेतों का भी जायजा लिया।

Img

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने बाढ़ के पानी से घिरे इलाकों, फसलों को हुए नुकसान और ग्रामीणों के मकानों की स्थिति को देखा। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई घरों में पानी घुस गया है। जलभराव के चलते लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित है। वहीं कई कच्चे मकानों पर भी खतरा बना हुआ है और खेतों में खड़ी फसल पानी में डूब गई है। तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने लेखपाल और ग्राम प्रधान को बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरतमंदों तक राहत सामग्री और आर्थिक सहायता समय से पहुंचाई जा सके।

विज्ञापन

Img

राणा प्रताप सिंह ने भी ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और प्रशासनिक अधिकारियों से प्रभावित परिवारों को जल्द राहत दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में ग्रामीणों की सुरक्षा और जरूरी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत सदस्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.