मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news inspector of chandauli won three medals in the national yogasana competition increased the prestige of the district

Chandauli News: चंदौली के दरोगा ने राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में जीते तीन पदक, बढ़ाया जिले का मान.

"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल समेत पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। राजकुमार बिन्द की सफलता से जिले के अन्य जवानों को भी प्रेरणा मिलेगी।"

chandauli

8:53 PM, May 28, 2026

Share:

Chandauli News: चंदौली के दरोगा ने राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में जीते तीन पदक, बढ़ाया जिले का मान.
logo

मेडल के साथ दरोगा राजकुमार बिंद

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.

चंदौली। हरियाणा के करनाल (मधुबन) में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस योगासन प्रतियोगिता में चंदौली पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक राजकुमार बिन्द ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में उन्होंने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। देशभर के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पुलिस खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में राजकुमार बिन्द ने योगासन की अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि के बाद चंदौली पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

प्रतियोगिता 23 मई से 27 मई तक आयोजित हुई थी। इसमें उप निरीक्षक राजकुमार बिन्द ने आर्टिस्टिक सिंगल योगासन में स्वर्ण पदक, आर्टिस्टिक पेयर योगासन में रजत पदक और आर्टिस्टिक ग्रुप योगासन में कांस्य पदक हासिल किया। चंदौली पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल समेत पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि राजकुमार बिन्द की सफलता से जिले के अन्य जवानों को भी प्रेरणा मिलेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.