ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news inspector returning from morning walk died of heart attack his health suddenly deteriorated in the police station

Chandauli News : मॉर्निंग वॉक से लौटे दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, थाने में अचानक बिगड़ी थी तबीयत.

“चंदौली के इलिया थाने में तैनात उप निरीक्षक विजय कुमार राय का गुरुवार सुबह अचानक निधन हो गया। मॉर्निंग वॉक से लौटकर थाने पहुंचे दरोगा के सीने में तेज दर्द उठा और वह बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पुलिस विभाग और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।”

chandauli

12:13 AM, Oct 23, 2026

Share:

Chandauli News : मॉर्निंग वॉक से लौटे दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, थाने में अचानक बिगड़ी थी तबीयत.
logo

मृतक दरोगा कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। इलिया थाना में तैनात उप निरीक्षक विजय कुमार राय (50) का गुरुवार सुबह हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। टहलकर लौटने के बाद थाने पहुंचे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह बेहोश होकर गिर पड़े। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दरोगा के अचानक निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक छा गया। थाने में तैनात पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन चंदौली पहुंचे। निधन की खबर से उनके पैतृक गांव में भी मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन

उप निरीक्षक विजय कुमार राय मूल रूप से मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला गांव के निवासी थे। वह स्वर्गीय विद्यासागर राय के पुत्र थे। वर्ष 1994 बैच में पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए विजय कुमार राय वर्तमान में इलिया थाने में तैनात थे। उनके निधन से पुलिस विभाग ने एक अनुभवी कर्मी को खो दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.